Begin typing your search above and press return to search.

IG को कोरोना : आईजी विवेकानंद सिन्हा की कोरोना रिपोर्ट आयी पॉजेटिव…. आईजी दफ्तर के 5 कर्मचारी भी कोरोना की चपेट…. होम आईसोलेशन में होगा इलाज

IG को कोरोना : आईजी विवेकानंद सिन्हा की कोरोना रिपोर्ट आयी पॉजेटिव…. आईजी दफ्तर के 5 कर्मचारी भी कोरोना की चपेट…. होम आईसोलेशन में होगा इलाज
X
By NPG News

दुर्ग 29 सितंबर 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार बेहद तेज हैं। प्रदेश में कुल पॉजेटिव का आंकड़ा अब 1.10 लाख तक पहुंच गया है। तो वहीं मौत का आंकड़ा भी 900 के आसपास हो गया है। पिछले कुछ महीनों से रायपुर के साथ-साथ दुर्ग में भी कोरोना का कहर सबसे ज्यादा दिख रहा है। कल तो दुर्ग में 500 से ज्यादा नये केस मिले थे, जो दुर्ग के लिए अब तक के सबसे ज्यादा बड़े आंकड़े थे।

जानकारी के मुताबिक दुर्ग आईजी विवेकानंद सिन्हा को भी कोरोना हो गया है। कुछ दिन पहले कराये कोरोना टेस्ट में आईजी की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। हालांकि उन्हें किसी भी तरह का लक्षण नहीं है, लिहाजा वो घर में ही आईसोलेट रहेंगे। जानकारी के मुताबिक आईजी कार्यालय में पदस्थ अर्दली, वाहन चालक सहित 5 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। सभी लोगों का 21 सितंबर को कोरोना टेस्ट किया गया था। आज आयी रिपोर्ट में आईजी विवेकानंद सिन्हा सहित 6 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं।

आपको बता दें कि कल दुर्ग में 509 नये केस मिले थे। अब तक जिले में 11 हजार पॉजेटिव मरीज मिल चुके हैं, वहीं जिले में अब तक 97 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 2706 अभी भी कोरोना से बीमार हैं।

Next Story