Begin typing your search above and press return to search.

दुल्हा-दुल्हन को कोरोना : लॉकडाउन में 1000 KM दूर जाकर की शादी….घर लौटते ही प्रशासन ने कर दिया क्वारंटीन….अब दुल्हा-दुल्हन दोनों निकले कोरोना पॉजेटिव

दुल्हा-दुल्हन को कोरोना : लॉकडाउन में 1000 KM दूर जाकर की शादी….घर लौटते ही प्रशासन ने कर दिया क्वारंटीन….अब दुल्हा-दुल्हन दोनों निकले कोरोना पॉजेटिव
X
By NPG News

कोरबा 14 जून 2020। लॉकडाउन में शादी की बेसब्री दुल्हा-दुल्हन को बहुत महंगी पड़ी है। पहले तो दोनों को क्वारंटीन सेंटर में रहना पड़ा…और अब दोनों की रिपोर्ट पॉजेटिव आने के बाद वहां से कोविड-19 अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है। मामला छत्तीसगढ़ के कटघोरा का है, जहां एक युवक को शादी की इतनी जल्दबाजी थी कि, उसने लॉकडाउन की भी परवाह नहीं की और महाराष्ट्र जैसे कोरोना से घिरे प्रदेश जाकर शादी रचा ली।

कटघोरा के एक युवक का विवाह महाराष्ट्र की युवती से तय हुआ था। इस बीच कोरोना के मद्देनजर लॉकडाउन हो गया तो शादी टाल दी गयी। लेकिन जैसे ही लॉकडाउन में ढील मिली युवक शादी करने महाराष्ट्र पहुंच गया। वहां शादी की और फिर दुल्हन लेकर कटघोरा लौट आया। 31 मई को कार से दोनों महाराष्ट्र से कोरबा के कटघोरा लौटे थे। इसी बीच प्रशासन के संज्ञान में मामला आया तो प्रशासन ने दुल्हा-दुल्हन को होटल सनसाइन जमनीपाली में पेड क्वारेंटाइन में ठहरा दिया।

इसी बीच दोनों की टेस्ट करायी गयी तो रिपोर्ट पॉजेटिव आ गयी। अब प्रशासन की तरफ से दुल्हा दुल्हन को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

– शनिवार को मिले थे 13 कोरोना संक्रमित

शनिवार को भी कोरबा ने सर्वाधिक कोरोना पाजिटिव्ह का रिकार्ड बनाया। देर शाम जारी बुलेटिन में कोरबा में 13 नए कोरोना संक्रमित मिलने की जानकारी दी गई है। शनिवार को सर्वाधिक मरीज कोरबा में मिले थे। यहां 12 नये पॉजेटिव केस सामने आये हैं। जिले में मिले संक्रमित मरीजों में 5 महिला व 7 पुरुष हैं। इसमें नवदंपती के अलावा एक 11 साल का बालक भी शामिल है। जो अलग-अलग परिवार से हैं। सभी संक्रमित क्वारेंटाइन सेंटरों में ठहरे थे। जिनमें 5 जमनीपाली सनसाइन क्वारेंटाइन सेंटर, 3 जूनियर क्लब एचटीपीपी, 3 दीपका के जीईटी हॉस्टल क्वारेंटाइन सेंटर व 2 अजगरबहार क्वारेंटाइन सेंटर में रखे गए थे।

Next Story