Begin typing your search above and press return to search.

विधानसभा अध्यक्ष को हुआ कोरोना, 2 दिन बाद शुरू होना है मॉनसून सत्र…. एक दिन पहले PA की रिपोर्ट आई थी पॉटिजिव

विधानसभा अध्यक्ष को हुआ कोरोना, 2 दिन बाद शुरू होना है मॉनसून सत्र…. एक दिन पहले PA की रिपोर्ट आई थी पॉटिजिव
X
By NPG News

नईदिल्ली 24 अगस्त 2020। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गुप्ता सोमवार सुबह कोरोना पॉजिटिव मिले थे तो दोपहर होते-होते इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कश्यप ने कुरुक्षेत्र में अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। इसके साथ-साथ चंडीगढ़ स्थित एमएलए हॉस्टल के तीन कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले हैं। वहीं रविवार को ज्ञानचंद गुप्ता के पीए और विधानसभा के छह कर्मचारी भी संक्रमित मिले थे। पंचकूला की सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने हरियाणा स्पीकर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि वह घर में आइसोलेशन में हैं और उनका स्वास्थ्य स्थिर है।

इससे पहले रविवार को विधानसभा के 6 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता के भांजे और निजी सहायक भी शामिल हैं। 26 अगस्त से शुरू हो रहे हरियाणा विधानसभा के सत्र के मद्देनजर ही विधायकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं।कोरोना को देखते हुए विधानसभा परिसर में प्रवेश के लिए नियम सख्त कर दिए गए हैं। विधायकों समेत सभी कर्मचारियों को परिसर में आने की इजाजत तभी मिलेगी जब उनके पास कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट होगी। यह रिपोर्ट 3 दिन से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए।

ज्ञान चंद गुप्ता ने फेसबुक पर पोस्ट कर भी इसकी जानकारी खुद दी है। उन्होंने लिखा कि कल मैंने अपना covid-19 टेस्ट करवाया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर होम क्वारंटाइन हो रहा हूं।मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।

Next Story