Begin typing your search above and press return to search.

26 डाक्टरों को कोरोना : बेहद खतरनाक हो गया है कोरोना …इस अस्पताल में एक साथ 26 डाक्टर मिले कोरोना पॉजेटिव…. स्त्री रोग विभाग को किया गया बंद ..

26 डाक्टरों को कोरोना : बेहद खतरनाक हो गया है कोरोना …इस अस्पताल में एक साथ 26 डाक्टर मिले कोरोना पॉजेटिव…. स्त्री रोग विभाग को किया गया बंद ..
X
By NPG News

रोहतक 1 अप्रैल 2021। कोरोना ने देश भर में हाहाकार मचा रखा है। छत्तीसगढ़ सहित अलग-अलग हिस्सों में कोरोना खतरनाक तरीके से बढ़ रहा है। एक बड़ी खबर रोहतक से आ रही है, जहां एक साथ 26 डाक्टरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। इतनी बड़ी संख्या में डाक्टरों के पॉजेटिव आने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है। विभाग के 19 पीजी डॉक्टर, दो सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर और एक सीनियर डॉक्टर संक्रमित पाए गए हैं। पीजीआईएमएस की चिकित्सा अधीक्षक एवं वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पा दहिया ने बताया कि कि इनमें से 14 डॉक्टरों ने टीकाकरण करवाया था।

वहीं बुधवार देर रात गायनी वार्ड में भर्ती तीन मरीज भी पॉजिटिव पाए गए। डॉ. पुष्पा दहिया ने बताया कि जांच में सामने आया कि लेबर रूम ही कोरोना का हॉट स्पॉट बना हुआ है। विभाग के डॉक्टरों को आदेश दिया गया है कि इलेक्टिव सर्जरी की संख्या में कमी लाएं।

महिला विभाग में नोटिस जारी
महिला विभाग में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित पाए जाने से अंदेशा लगाया जा रहा है कि संक्रमण लेबर रूम से फैला है। यहां पर महिलाओं की भर्ती बंद कर दी गई है। अस्पताल में बाहर नोटिस जारी किया गया है कि पीजीआईएमएस न आएं।

Next Story