Begin typing your search above and press return to search.
छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार धीमी…. आज 370 नये केस मिले, 4 की मौत हुई…..देखिये जिलेवार आज कोरोना का हाल

रायपुर 29 जनवरी 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार अब धीरे-धीरे कम हो रही है। प्रदेश में आज 370 नये केस मिले हैं, जबकि 455 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या देखें तो आंकड़ा अब 3.04 लाख के पार पहुंच गया है। वहीं आज 4 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अभी कुल एक्टिव केस 4358 हो गये हैं।
रायपुर में कोरोना के केस बढ़े हैं, आज मरीजों की संख्या फिर 100 के पार पहुंच गयी । रायपुर में 108, दुर्ग में 46, राजनांदगांव में 12, बालोद में 12, बेमेतरा में 14, धमतरी में 15, महासमुंद में 19, बिलासपुर में 32, रायगढ़ में 27, जांजगीर में 12, कोरिया में 12, सूरजपुर में 15, बलरामपुर में 18 मरीज मिले हैं। वहीं महासमुंद में 2, जबकि धमतरी और गरियाबंद के एक-एक संक्रमित की आज मौत हुई है।
Next Story
