Begin typing your search above and press return to search.

सीरियल सावधान इंडिया के इस एक्टर के बिल्डिंग में मिला कोरोना मरीज, पूरी बिल्डिंग हुई सील….

सीरियल सावधान इंडिया के इस एक्टर के बिल्डिंग में मिला कोरोना मरीज, पूरी बिल्डिंग हुई सील….
X
By NPG News

नईदिल्ली 3 अप्रैल 2020. हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री अहाना कुमरा और अभिनेता सुशांत सिंह की सोसाइटी में कोरोना का एक पीड़ित मिलने के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने उनके निवास स्थान को सील कर दिया है। अहाना इस बिल्डिंग में अपने माता पिता के साथ रहती हैं लेकिन लॉकडाउन के चलते वह घाटकोपर में अपनी बहन के घर पर अटकी हुई हैं।

अहाना कहती हैं, ‘मुझे अपने माता-पिता की बहुत फिक्र है जो अभी भी उस बिल्डिंग में रह रहे हैं। मुझे सबसे ज्यादा चिंता मेरे पिताजी की है, क्योंकि उन्हें डायबिटीज है। सौभाग्य से दवाइयां अभी भी बिल्डिंग के गेट तक दी जा रही हैं। मेरे परिवार ने पहले से ही कुछ इंतजाम किए हुए हैं, लेकिन यह स्थिति अगर लगातार बनी रही, तो बहुत मुश्किल हो सकती है। हम माहौल को हल्का करने के लिए लगातार एक दूसरे को फोन कर रहे हैं। मुझे एक दोषी की तरह महसूस हो रहा है, क्योंकि इस समय मैं उनके साथ नहीं हूं।’

अहाना की बिल्डिंग में कोरोना से पीड़ित पाए गए डॉक्टर के लिए कहा जा रहा है, कि वह उस वक्त संक्रमित हुआ जब वह विदेश से आए लोगों का इलाज कर रहा था। इस डॉक्टर का इलाज एलएच हीरानंदानी हॉस्पिटल, पवई में हो रहा है। उसके परिवार के सारे सदस्यों का टेस्ट नेगेटिव ही आया है।

हिंदी सिनेमा के अभिनेता सुशांत सिंह भी इसी बिल्डिंग में रहते हैं। उन्होंने बताया, ‘हम सरकार के दिए हुए सभी आदेशों का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। सारी जरूरी चीजों की सप्लाई हमें गेट से ही मिल रही है। पुलिस के अफसर भी गेट पर तैनात हैं, जो यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी गेट से अंदर या बाहर ना जाने पाए।’

Next Story