Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना ने 67 पुलिसकर्मियों की ली जान : छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा कांस्टेबलों की कोरोना से हुई मौत, DSP, TI और SI भी बने शिकार….इन जिलों में कोरोना का पुलिसकर्मियों पर बरपा सबसे ज्यादा कहर

कोरोना ने 67 पुलिसकर्मियों की ली जान : छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा कांस्टेबलों की कोरोना से हुई मौत, DSP, TI और SI भी बने शिकार….इन जिलों में कोरोना का पुलिसकर्मियों पर बरपा सबसे ज्यादा कहर
X
By NPG News

संदीप कुमार @NPG.NEWS

रायपुर 24 मई 2021। प्रदेश में कोरोना की लहर फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए जानलेवा साबित हो रही है। अगस्त 2020 से मई 2021 तक 10,290 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें वैक्सीनेशन के बाद संक्रमित होने वाले 2570 पुलिसकर्मी भी शामिल है। साथ ही कोरोना संक्रमित 67 पुलिसकर्मियों की जान भी जा चुकी है। कोरोना से जान गवाने वालों में डीएसपी, निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, हेड कॉन्स्टेबल और कांस्टेबक शामिल है। इनमें से ज्यादातर पुलिसकर्मी ऐसे हैं जो शहरी क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे थे। सबसे अहम और हैरान करने वाली बात ये है कि जिन पुलिस कर्मियों की मौत हुई है, उसमें से अधिकतर ने वैक्सीन की पहली या दोनों डोज ले ली थी।
पहली लहर में संक्रमित हुए पुलिसकर्मियों की जानकारी…
पहली लहर में ड्यूटी के दौरान कुल 7720 पुलिस कर्मचारी संक्रमित हुए थे। इनमें से 7,692 स्वस्थ्य होकर ड्यूटी पर लौटे थे। वहीं इस दौरान 33 पुलिसकर्मियों ने कोरोना से लड़ते हुए अपनी जान भी गंवाई थी।

पहली लहर में 33 पुलिसकर्मियों की मौत…

पहली लहर के दौरान कोरोना की चपेट में आने से जिन पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की मौत हुई थी, उनमें से राजनांदगांव आठवी वाहिनी छसबल के प्ला कमां रविन्द्र रावत-आर किशन कोठारी… बीजापुर 8वीं वाहिनी छसबल जगमोहर एक्का कं. कमांडर… कबीरधाम 17वीं बटा. छसबल प्ला कमां सुशीन कुमार गेंदले, प्र. आरक्षक गोदेनसियुस खेस, ट्रे. आरक्षक संदीप कुमार साहू… महासमुंद 20वीं वाहिनी छसबल मंजू पानके म. आरक्षक… बालोद सहायक उप निरीक्षक दधिच कुमार यादव… बलौदाबाजार-भाटापारा प्र. आरक्षक डोगेंद्र वर्मा… कबीरधाम सहायक उप निरीक्षक मिलन सिंह सेवत… कोरिया उप निरीक्षक सागर यादव… महासमुंद प्र. आरक्षक धन्नू लाल यादव… बिलासपुर निरीक्षक मानसिंह राठिया… कांकेर जिलाबल थाना आरक्षक नीरज नेताम… भिलाई प्रथम बटा. सउनि एमटी गोरेलाल देवदास…. रायपुर उपनि शनी राम चौहान- सउनि उत्तरा कुमार नेताम, आर दाउलाल चंद्राकर… राजनांदगांव सउनि अश्वनी बघेल, प्र.आरक्षक पुरन लाल जगनीत, आरक्षक अमित राज तिर्की…. सुकमा आरक्षक रूपसिंह सलामे… दंतेवाड़ा आरक्षक धनाजीराम मरकाम, आर रामनारायण कोरेटी, प्र. आरक्षक तलाण्डी रत्नैया… दुर्ग आरक्षक नरेश कुमार सोनी, प्रआर मूलचंद भुआर्य, उनि इंदुराम साहू… माना व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी एपीसी साहेब लाल मरकाम, प्रआर महेश कुमार यादव, अअविपुमु सउनि ईश्वर दयाल कटरे, प्रआर सुपरवाईजर दास शामिल है। सबसे ज्यादा पुलिसकर्मियों की मौत हुई हैं उन जिलों में रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव शामिल है। वहीं पूरे प्रदेश में अगस्त से दिसंबर 2020 तक टोटल 33 पुलिसकर्मियों ने कोरोना के चलते जान गई है।

दूसरी लहर में 34 पुलिसकर्मियों की मौत…

दूसरी लहर की बात करें तो जनवरी से तीन मई 2021 तक 33 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है। इनमें से…. दुर्ग तीसरी वाहिनी अमलेश्वर आरक्षक नागराजू… भिलाई 7वीं वाहिनी छसबल एएनएम खुकू नंदी… राजनांदगांव 8वीं वाहिनी आरक्षक संजय सैययाम… सूरजपुर 10वीं वाहिनी छसबल नरेंद्र कश्यप… कबीरधाम प्रआरक्षक राजकुमार यादव… कोरबा रक्षित केंद्र निरीक्षक सुमत राम सोनवानी…. महासमुंद आरक्षक अतर्यामी रौतिया… बिलासपुर रक्षित केंद्र आरक्षक भागवत भुपाल…. धमतरी सउनि रथराम पटेल… रायपुर पुलिस मुख्यालय सीआईडी में डीएसपी आदित्य हीराधर, थाना अजाक सउनि भोजराम बिसेन, यातायात सउनि तेलेस्फोर एक्का, यातायात थाना प्रआर उदय राम धु्रव, खम्हारडीह थाना रायपुर गणेशराम कंवर, कोतवाली रायपुर मआर सरोज कंवर, पुलिस लाईन प्रआर बिरेंद्र बरिहा, पुलिस लाईन उनि तेजराम भास्कर, पुलिस लाईन सतीश मसीह, पुलिस लाईन सउनि कोमलचंद देवांगन…. राजनांदगांव प्रआर किशोर कुमार थानापति, सैनिक प्रदीप सिंहा, जांजगीर-चांपा थाना पामगढ़ उनि केपी टंडन… जशपुर आरक्षक अभय लकड़ा, अअवि पुमु डीएसपी सुनील कुमार शर्मा… भिलाई विशेष शाखा प्रआर भगवान दस पटेल… दुर्ग सउनि प्रकाश दास… भिलाई भटटी थाना प्रआर शिवबोधन यादव, रायगढ़ आरक्षक अजय किशोर सोनवानी… माना पीटीएस ट्रेड प्रआर रामश्रय कोत…. बेमेतरा उनि संतराम मंडावी… कांकेर प्रधान आरक्षक अर्जुन सिंह ध्रुव, राजनांदगांव कोतवाली प्रधान आरक्षक किशोर कुमार थनापति… बिलासपुर विशेष शाखा निरीक्षक सुरेंद्र सिंह है।

वेक्सिनेशन के बाद भी हुई मौत
दूसरी लहर में वेक्सिनेशन के बाद भी 32 पुलिस के जवानों में कोरोना से लड़ते हुए अपनी जान दी है। वेक्सिनेशन के बाद 2570 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हुए थे, जिनमे से 1072 पुलिसकर्मियों ने कोरोना को मात दी थी। वहीं अभी भी 85 जवानों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। होम व अन्य आइसोलेशन में अब भी 1381 जवान हैं, जिनका इलाज जारी है।

पांच मई तक वेक्सिनेशन के लिए कुल 61990 रजिस्ट्रेशन
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कुल 61990 पुलिस के जवानों ने वेक्सिनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। दोनों डोज लेने वालों में 39977 जवान शामिल है। वहीं दूसरी डोज लगवाने में अभी भी 22013 लोग शेष है। वैक्सीन की प्रथम डोज कुल 56923 पुलिसकर्मियों ने ले चुकी है तो वहीं 5067 पुलिसकर्मी अब भी प्रथम डोज लेने से नदारद है।

Next Story