Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान : स्वास्थ्य विभाग की टीम 4 दिनों में पहुंची 37.45 लाख घरों में……. सर्वे दलों का करें सहयोग, दें सही जानकारी, विभाग ने लोगों से की अपील

कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान : स्वास्थ्य विभाग की टीम 4 दिनों में पहुंची 37.45 लाख घरों में…….  सर्वे दलों का करें सहयोग, दें सही जानकारी, विभाग ने लोगों से की अपील
X
By NPG News

रायपुर. 9 अक्टूबर 2020। कोविड-19 के लक्षणात्मक मरीजों की पहचान के लिए कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम पिछले चार दिनों में 37 लाख 44 हजार 724 घरों तक पहुंच चुकी है। सघन सामुदायिक सर्वे अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर कोरोना के संभावित संक्रमितों की जानकारी जुटाने का काम प्रदेश में 5 अक्टूबर से शुरू किया गया है जो 12 अक्टूबर तक चलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सर्वे दलों का पूर्ण सहयोग करते हुए सही-सही जानकारी दें। संक्रमण के लक्षणों को न छुपाएं। समय पर जांच कराने और उपचार मिलने से मरीज पूरी तरह ठीक हो जाता है।

अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी इलाकों में मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का मैदानी अमला घर-घर जाकर कोविड-19 के संभावित मरीजों की जानकारी जुटा रहा है। अभियान के पहले दिन 5 अक्टूबर को छह लाख 89 हजार, 6 अक्टूबर को नौ लाख 83 हजार, 7 अक्टूबर को 11 लाख 11 हजार और 8 अक्टूबर को नौ लाख 62 हजार घरों से जानकारी संकलित की गई।

कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक रायपुर जिले में दो लाख 48 हजार 845, बलौदाबाजार-भाटापारा में एक लाख 64 हजार 144, धमतरी में एक लाख 71 हजार 335, गरियाबंद में एक लाख पांच हजार 984, महासमुंद में एक लाख 65 हजार 609, बिलासपुर में एक लाख 81 हजार 564, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 49 हजार 403, जांजगीर-चांपा में दो लाख 72 हजार 917, कोरबा में एक लाख 80 हजार 988, मुंगेली में 86 हजार 889, रायगढ़ में दो लाख 45 हजार 053, बालोद में एक लाख 22 हजार 589, बेमेतरा में 99 हजार 111 और दुर्ग में एक लाख 70 हजार 540 घरों में पहुंची है।

अभियान के तहत पिछले चार दिनों में कबीरधाम जिले में एक लाख 32 हजार 837, राजनांदगांव में दो लाख 41 हजार 397, बलरामपुर-रामानुजगंज में एक लाख छह हजार 129, जशपुर में एक लाख 62 हजार 018, कोरिया में 80 हजार 608, सूरजपुर में एक लाख 22 हजार 596, सरगुजा में एक लाख 25 हजार 698, बस्तर में एक लाख दस हजार सात, बीजापुर में 39 हजार 264, दंतेवाड़ा में 79 हजार 160, कांकेर में एक लाख 29 हजार 659, कोंडागांव में एक लाख 062, नारायणपुर में 12 हजार 285 तथा सुकमा में 37 हजार 753 घरों में सर्वे कर कोरोना के लक्षण वाले संदिग्ध मरीजों की जानकारी ली गई है।

Next Story