Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना : BJP प्रदेश अध्यक्ष को कोरोना…. राज्यपाल के अंतिम संस्कार में गये सभी नेता, मंत्री हुए कोरोना संक्रमित… कांग्रेस के 8 विधायक अब तक मिले हैं पॉजेटिव

कोरोना : BJP प्रदेश अध्यक्ष को कोरोना…. राज्यपाल के अंतिम संस्कार में गये सभी नेता, मंत्री हुए कोरोना संक्रमित… कांग्रेस के 8 विधायक अब तक मिले हैं पॉजेटिव
X
By NPG News

भोपाल 29 जुलाई 2020। मध्यप्रदेश में भाजपा नेताओं के लगातार कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के बादभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खास बात ये है कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में लखनऊ जाने वाले सभी नेता और मंत्री संक्रमित हो गए हैं। इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। इन तीनों का इलाज कोविड सेंटर चिरायु अस्पताल में चल रहा है। ये सभी राज्यपाल की अंत्योष्ठी में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश गये हुए थे।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन दूसरे टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आखिरी बार वह प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंधाता से विधायक नारायण पटेल को पार्टी में शामिल कराने के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।शिवराज सरकार में राज्‍य मंत्री रामखेलावन पटेल कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, वहीं उनके परिवार और स्टाफ के भी सैंपल लिए गए हैं। एमएलए रेस्‍ट हाउस से भी 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और उनकी पत्नी के साथ ही भाजपा के संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंसाना और विधायक गिरीश गौतम की पत्नी पॉजिटिव आई। इससे पहले प्रदेशभर में भाजपा और कांग्रेस के 8 विधायक भी संक्रमित हो चुके हैं।

Next Story