Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना ब्रेकिंग : कल से फिर ज्यादा हुए आज मरीज….बिलासपुर संभाग के इस जिले में आज फिर सबसे ज्यादा केस… मौत एक भी नहीं…देखिये प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना का हाल

कोरोना ब्रेकिंग : कल से फिर ज्यादा हुए आज मरीज….बिलासपुर संभाग के इस जिले में आज फिर सबसे ज्यादा केस… मौत एक भी नहीं…देखिये प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना का हाल
X
By NPG News

रायपुर 12 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना के आज 98 मामले आये हैं। अच्छी बात ये है कि आज प्रदेश में एक भी मौत कोरोना से नहीं हुई है। प्रदेश में कुछ एक्टिव केस 1509 रह गये हैं। मरीजों के स्वस्थ्य होने के आंकड़ें को देखें तो आज 146 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य हुए हैं।

जांजगीर में कोरोना कम नहीं हो रहा है। आज एक बार फिर यहां सबसे ज्यादा केस आये हैं। जांजगीर में जहां 15 नये मरीज मिले हैं, तो वहीं कोरबा में 10, रायगढ़ में 11 और बस्तर में 10 मरीज मिले हैं। कल प्रदेश के 27 जिलों में 10 से कम केस थे, जबकि आज ये आंकड़ा घट गया है। आज 24 जिलों में 10 से कम केस आये हैं। रायपुर में अच्छी खबर है, यहां सिर्फ 2 मरीज मिले हैं, जबकि बिलासपुर में ये आंकड़ा 4 है। आज प्रदेश के तीन जिलों में एक भी मरीज नहीं मिले हैं, जबकि कल 6 जिलों में शून्य मरीज थे।

Next Story