कोरोना ब्रेकिंग- आज फिर कोरोना से 8 मौत, 1157 नये मरीज मिले…..रायपुर और दुर्ग में कोरोना आउट आफ कंट्रोल….बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, बस्तर में भी कहर जारी

कोरोना ब्रेकिंग- आज फिर कोरोना से 8 मौत, 1157 नये मरीज मिले…..रायपुर और दुर्ग में कोरोना आउट आफ कंट्रोल….बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, बस्तर में भी कहर जारी
X

रायपुर 29 अगस्त 2020। छत्तीसगढ़ में आज कोरोना का आंकड़ा फिर 1157 नये मरीज मिले हैं। पिछले एक सप्ताह से छत्तीसगढ़ में मरीजों की संख्या 1000 से ज्यादा आ रही है। वहीं कुल मरीजों की संख्या 28390 पहुंच गयी है। वहीं एक्टिव केस अब छत्तीसगढ़ में 12313 हो गये हैं। हालांकि आज कुल 709 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया। वहीं 24 घंटे में प्रदेश में 8 मरीजों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ा। इस आंकड़े के साथ प्रदेश में अब कुल मौत की संख्या 259 पहुंच गयी है।

जिलेवार आंकड़ों को देखें तो रायपुर में अभी तक 401 नये कोरोना मरीज मिले हैं, वहीं दुर्ग में 172 नये केस आये हैं। राजनांदगांव में 66, बिलासपुर में 66, बस्तर में 59, धमतरी में 44, सुकमा में 43, जांजगीर में 41, रायगढ़ में 40, महासमुंद में 27, कांकेर में 27, नारायणपुर में 23, कवर्धा में 21, बीजापुर में 21, गरियाबंद में 18, बालोद में 15, कोरिया में 15, बलौदाबाजार में 14, सरगुजा में 9, बेमेतरा में 8, मुंगेली में 7, जशपुर में 7, कोरबा में 4, दंतेवाड़ा में 4, सूरजपुर में 3 और कोंडागांव में 2 लोग कोरोना पॉजेटिव पाये गये हैं।

मौत की बात करें तो रायपुर के राजातलाब, रायगद के अशोक पाली और तमनार में 1-1 लोगों की मौत हुई है। वहीं उड़ीसा के नुवापाड़ा, दुर्ग के रिसामा, महासमुंद के कॉलेज रोड और इंदिरानगर राजनांदगांव में 1-1 लोगों की मौत हुई है।

Tags

Next Story