Begin typing your search above and press return to search.
कोरोना ब्रेकिंग : इन जिलों ने कोरोना की बढ़ायी चिंता…..पिछले 5 दिनों से सबसे ज्यादा मरीज यहीं से… देखिये आज क्या है प्रदेश में कोरोना का हाल

रायपुर 23 जून 2021। बस्तर में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। खासकर बीजापुर में कोरोना के मरीज चिंता बढ़ा रहे हैं। बीजापुर में आज भी सर्वाधिक 50 नये केस मिले हैं, वहीं सुकमा में 43 नये मरीज आये हैं। इन दो जिलों में ही पिछले करीब 5 दिन से सबसे ज्यादा केस आ रहे हैं। दंतेवाड़ा में 22, जांजगीर में 27, बलरामपुर में 21, रायपुर में 20, कोरिया में 20 मरीज आये हैं।
पूरे छत्तीसगढ़ की बात करें तो आज कुल 421 मरीज मिले हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 5 मरीजों की मौत हुई है। आज कुल 813 मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं। कुल एक्टिव केस की बात करें तो प्रदेश में अभी कुल एक्टिव केस 7610 हैं।

Next Story
