Begin typing your search above and press return to search.
कोरोना ब्रेकिंग : 9 जिलों में आज एक भी मरीज नहीं, रायपुर सहित 9 जिलों में सिर्फ 1-1 नये केस…. देखिये आज कितने मिले मरीज, कितनी हुई मौत

रायपुर 17 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की घटती संख्या सुकून भरी है। प्रदेश में आज 56 नये कोरोना मरीज मिले हैं, वहीं 102 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य हुए हैं, जबकि 1 मरीज की कोरोना से मौत भी हुई है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या अब 1037 रह गयी है।
9 जिलों में आज कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले हैं, जबकि रायपुर सहित 9 जिलों में आज मरीजों की संख्या सिर्फ 1 रही है। प्रदेश में आज सबसे ज्यादा जांजगीर चांपा में 9 मरीज मिले हैं, जबकि दुर्ग, बस्तर में 5-5 केस आये हैं।
जांजगीर में आज एक मौत हुई है। प्रदेश में अब तक कुल मौत की संख्या 13549 रही है।

Next Story
