Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना ब्रेकिंग : 23 जिलों में आज एक भी मौत नहीं…..प्रदेश में आये 590 केस, सिर्फ 7 मौतें…. देखिये प्रदेश का हाल…

कोरोना ब्रेकिंग : 23 जिलों में आज एक भी मौत नहीं…..प्रदेश में आये 590 केस, सिर्फ 7 मौतें…. देखिये प्रदेश का हाल…
X
By NPG News

रायपुर 17 जून 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या अब 590 रह गयी है। मरीजों की संख्या के साथ आज मौत के आंकड़े भी घटे हैं। प्रदेश में आज सिर्फ 7 लोगों की मौत हुई है। वहीं 1027 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य भी हुए हैं। प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 10 हजार 682 रह गये हैं।

प्रदेश में आज सबसे ज्यादा मरीज बस्तर में आये हैं। बस्तर में आज 43 संक्रमित मिलेहैं, वहीं बीजापुर में 41, कोरिया में 32, सरगुजा में 30, कोरबा में 35, रायगढ़ में 27, बलौदाबाजार में 38, दुर्ग में 36 नये मरीज मिले हैं। रायपुर में आज सिर्फ 13 नये केस आये हैं।

बालोद और जांजगीर में आज 2-2 लोगों की मौत हुई है। 23 जिलों में आज एक भी मौत नहीं हुई है। प्रदेश में अभी तक कुल 13361 मरीजों की मौत हुई है।

Next Story