Begin typing your search above and press return to search.
कोरोना ब्रेकिंग : इस जिले में आज भी सर्वाधिक मिले मरीज… नये मरीज से आधी हुई स्वस्थ्य होने वाले लोगों की संख्या… देखिये आज के आंकड़े

रायपुर 8 सितंबर 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मरीजों की संख्या आज भी ज्यादा ही दिख रही है। प्रदेश में मिले कल 56 मरीजों के बाद आज 48 नये केस आये हैं। आंकड़े को लेकर एक बात गौर करने की ये भी है कि कल और आज दोनों दिन नये मरीज से काफी संख्या में लोग स्वस्थ्य हो रहे हैं। प्रदेश में आज सिर्फ 22 मरीज ही स्वस्थ्य हुए हैं।
प्रदेश में अभी कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 390 हैं, अच्छी बात ये है कि आज एक भी मौत नहीं हुई है। कोरबा में आज भी प्रदेश में सबसे ज्यादा केस आये हैं। कोरबा में आज 12 मरीज मिले हैं, जबकि दुर्ग में 9 केस आयेहैं। रायपुर में 3, कांकेर में 6, बिलासपुर में 1 मरीज मिले हैं।

Next Story
