Begin typing your search above and press return to search.
कोरोना ब्रेकिंग : इन दो जिलों में कोरोना का खतरा काफी बढ़ा…. मौत के आंकड़ों में जरूर आयी है आज कमी… देखिये प्रदेश भर का हाल

रायपुर 26 जून 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार कम हर दिन होती दिख रही है। प्रदेश में आज कुल 361 नये केस मिले हैं। हालांकि मौत की संख्या आज बहुत कम आयी है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4 मरीजों की जान गयी है। आज कुल 526 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य भी हुए हैं। अब कुल एक्टिव केस प्रदेश में 6720 रह गये हैं।
बस्तर में आज कोरोना के मरीज काफी बढ़ गये हैं। बीजापुर में आज जहां 63 नये केस मिले हैं, तो वहीं सुकमा में 43 नये मरीज मिले हैं। जशपुर में 23, रायपुर में 13, रायगढ़ में 23, दुर्ग में 15 मरीज मिले हैं। जांजगीर में आज सबसे ज्यादा 2 मौतें हुई है। प्रदेश के 25 जिलों में आज एक भी मौत नहीं है।

Next Story
