कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में मरीज और मौत कंट्रोल में…. इस जिले में आज सर्वाधिक मौतें और मिले मरीज.. देखिये प्रदेश का आंकड़ा

X
By - NPG News |
Published Time : 31 May 2021 4:40 PM IST
Updated Time : 2021-05-31 11:10:23
रायपुर 31 मई 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना के आज 2163 मरीज मिले हैं, वहीं 32 लोगों की मौत भी हुई है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की तुलना में दोगुने से ज्यादा मरीज कोरोना से स्वस्थ्य हुए हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 5651 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य हुए हैं। अच्छी बात ये है कि प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या घटकर 35741 रह गयी है।
सूरजपुर में आज भी सर्वाधिक मरीज मिले हैं। सूरजपुर में आज 185 मरीज मिले हैं, जबकि जशपुर में 182, सरगुजा में 147, रायपुर में 136, जांजगीर में 119, रायगढ़ में 160 और बलौदाबाजार में 101 मरीज मिले हैं।
वहीं जांजगीर में आज सर्वाधिक 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि रायगढ़ में 4, सूरजपुर में 3, रायपुर में 2 मौत हुई है।

Next Story
-
Home
-
Menu

