Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना ब्रेकिंग : मौत का आंकड़ा 2 महीने में सबसे कम….रायपुर सहित 18 जिलों में आज एक भी मौत नहीं….देखिये आज कहां कितने मरीज, कहां कितनी मौत… देखिये आंकड़ा

कोरोना ब्रेकिंग : मौत का आंकड़ा 2 महीने में सबसे कम….रायपुर सहित 18 जिलों में आज एक भी मौत नहीं….देखिये आज कहां कितने मरीज, कहां कितनी मौत… देखिये आंकड़ा
X
By NPG News

रायपुर 8 जून 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का आंकड़ा 2 महीने बाद आज सबसे कम रही है। आज प्रदेश में सिर्फ 14 लोगों की मौत हुई है, छत्तीसगढ़ के लिहाज से बेहद राहत की खबर है। वहीं मरीजों की संख्या में आज काफी कमी आयी है। प्रदेश भर में 24 घंटे में आज 1102 मरीज मिले हैं। वहीं मरीजों के स्वस्थ्य होने का आंकड़ा दोगुना रहा है। आज कुल 2307 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। वहीं एक्टिव केस की संख्या घटकर अब 19471 रह गयी है।

छत्तीसगढ़ में मरीजों को लेकर राहत की खबर ये भी है कि प्रदेश के किसी भी जिले में मरीजों का आंकड़ा 100 से ज्यादा नहीं है। सबसे ज्यादा 81 मरीज जशपुर में, जबकि रायपुर में 77, बस्तर में 74 मरीज मिले हैं।

रायपुर में आज एक भी मौत नहीं हुई है। राजनांदगांव, बालोद और जांजगीर में 2-2 मौत हुई है। प्रदेश के 18 जिलों में आज एक भी मौत नहीं हुई है।

Next Story