Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में मौत के आंकड़े फिर बढे… मरीजों की संख्या में आयी कमी… देखिये कहां कितनी मौतें, कहां सबसे ज्यादा मरीज… पूरा प्रदेश का हाल

कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में मौत के आंकड़े फिर बढे… मरीजों की संख्या में आयी कमी… देखिये कहां कितनी मौतें, कहां सबसे ज्यादा मरीज… पूरा प्रदेश का हाल
X
By NPG News

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार धीमी तो हुई है, लेकिन मौत के आंकड़े लगातार घट-बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बुधवार को 56 मौतें हुई थी, लेकिन आज मौत का आंकड़ा बढ़कर 69 पर पहुंच गया है। प्रदेश में आज मरीजों के स्वस्थ्य होने की संख्या 6715 रहा है। प्रदेश में अब तक कुल 9लाख 100 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 9 लाख 62 हजार रही है।

प्रदेश में आज सबसे ज्यादा मरीज सरगुजा में मिले। सरगुजा में आज 266, सूरजपुर में 208 मरीज मिले हैं। वहीं रायपुर में संख्या अब 100 से कम रह गयी है। आज राजधानी में 94, बिलासपुर में 65 केस आये हैं। जशपुर में 169, रायगढ़ में 175, जांजगीर में 168, बलौदाबाजार में 166, कोरिया में 190 मरीज मिले हैं।

जांजगीर में आज सर्वाधिक 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि रायगढ़ में 11 लोगो ने दम तोड़ा है। दुर्ग में 8, रायपुर में 3, कवर्धा और बलौदाबाजार में 4-4 मौतें हुई है।

Next Story