Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना ब्रेकिंग : इन 44 जिलों में फिर से लौटा कोरोना…..संक्रमण दर 10% से ज्यादा हुई,R-वैल्यू बढ़ा रही चिंता….सरकार ने किया सावधान

कोरोना ब्रेकिंग : इन 44 जिलों में फिर से लौटा कोरोना…..संक्रमण दर 10% से ज्यादा हुई,R-वैल्यू बढ़ा रही चिंता….सरकार ने किया सावधान
X
By NPG News

नयी दिल्ली 11 अगस्त 2021। कोरोना की दूसरी लहर के बाद अब पूरा देश अनलाक हो चुका है, इधर कोरोना की तीसरी लहर का खतरा मंडराने लगा है। देश के कई हिस्सों से लगातार कोरोना के केस बढ़ने की खबरें आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के मुताबिक, 5 राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना की R-वैल्यू 1 से ज्यादा हो गई है, जो चिंता की बात है. इतना ही नहीं, देश के 37 जिलों में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी ही देखी जा रही है.

मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 5 राज्यों में कोरोना की आर-वैल्यू 1 से ज्यादा हो गई है. इनमें हिमाचल, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश शामिल है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पंजाब और हिमाचल में आर-वैल्यू 1.3 और यूपी, मध्य प्रदेश और गुजरात में आर-वैल्यू 1.1 है. आंध्र प्रदेश, नागालैंड और गोवा में आर-वैल्यू 1 है. वहीं, देश में भी इस वक्त आर-वैल्यू 1 ही है.

कोरोना की आर-वैल्यू से पता चलता है कि एक संक्रमित व्यक्ति कितनों को संक्रमित कर रहा है. ये वैल्यू जितनी ज्यादा कम रहती है, उतना अच्छा रहता है.

बढ़ती आर-वैल्यू चिंता भी बढ़ा रही

नीति आयोग के सदस्य (हेल्थ) वीके पॉल (VK Paul) का कहना है कि कुछ राज्यों में कोरोना की बढ़ती आर-वैल्यू चिंता भी बढ़ा रही है. उन्होंने कहा, “अगर हम देखें तो कोरोना की आर-वैल्यू 1 के आसपास है. कुछ राज्यों में ये 1 से भी ज्यादा है, जो चिंता का कारण है.” उन्होंने आगे कहा कि भले ही अभी कोरोना के मामले स्थिर हैं, लेकिन हमें सतर्क रहना होगा.

Next Story