Begin typing your search above and press return to search.

विधायक को कोरोना – ब्रेकिंग – छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी कोरोना की दस्तक…. एक विधायक कोरोना पॉजेटिव मिला, पिछले दिनों कोरोना का हुआ था एंटीजन टेस्ट….कईयों को होना हो सकता है क्वारंटीनी

विधायक को कोरोना – ब्रेकिंग – छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी कोरोना की दस्तक…. एक विधायक कोरोना पॉजेटिव मिला, पिछले दिनों कोरोना का हुआ था एंटीजन टेस्ट….कईयों को होना हो सकता है क्वारंटीनी
X
By NPG News

रायपुर 28 अगस्त 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोना अब छत्तीसगढ़ विधानसभा भी पहुंच गया है। मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है ..और आज एक विधायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। बिंद्रानावगढ़ के विधायक डमरूधर पुजारी की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायकों का कोरोना टेस्ट एंटजीन के जरिये कराया गया था, जहां उनकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आने के बाद हलचल तेज हो गयी है, माना जा रहा है कि कईयों को अब कोरोना टेस्ट कराना पड़ सकता है, वहीं खुद को क्वारंटीन भी होना हो सकता है। दरअसल पिछले दिनों छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष ने आसंदी से कहा था कि विधायकों के लिए कोरोना जांच की व्यवस्था की गयी है, विधायक अपनी सुविधा के अनुसार जांच करा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में हुए टेस्ट में डमरूधर पुजारी की रिपोर्ट पॉजेटिव मिली है। वहीं एक पुलिसकर्मी की भी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है।

Next Story