Begin typing your search above and press return to search.
कोरोना ब्रेकिंग : रायपुर में बढ़ा फिर से कोरोना, प्रदेश में सबसे ज्यादा केस राजधानी में… इन जिलों में भी खतरे की घंटी… देखिये प्रदेश का आंकड़ा

रायपुर 10 जुलाई 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना के आंकड़े फिर से बढ़ने लगे हैं। प्रदेश में आज कुल 359 नये मरीज मिले हैं। वहीं 24 घंटे में 3 लोगों की मौत भी हुई है। प्रदेश में आज कुल 487 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। अच्छी बात ये है कि अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4862 रह गयी है।
रायपुर में अब फिर से कोरोना बढ़ने लगा है। प्रदेश में आज सबसे ज्यादा मरीज रायपुर से ही आये हैं। 24 घंटे में रायपुर में कुल 44 नये केस आये हैं, वहीं बीजापुर में 41, सुकमा में 29, बस्तर में 24, जशपुर में 27, जांजगीर में 29 नये मरीज मिले हैं।

Next Story
