Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना ब्रेकिंग : रायपुर में कोरोना का कहर जारी, आज भी आंकड़ा 100 के पार… राजनांदगांव में भी केस 50 पार…. आज प्रदेश में मिले 335 मरीज, दो मौत भी हुई… देखिये रात 8 बजे तक का आंकड़ा

By NPG News

रायपुर 8 अगस्त 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा का कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज भी आंकड़ा 300 के पार रहा। आज कुल 335 मरीज मिले हैं। हालांकि देर रात इसमें और भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। प्रदेश में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 11743 पहुंच गया है। वहीं अस्पताल में कुल भर्ती मरीजों की संख्या अब 3072 हो गयी है। हालांकि आज 263 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। वहीं आज मौत अभी तक 2 सामने आयी है। प्रदेश में मौत के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में कुल मौत 89 हो गयी है।

राजधानी रायपुर आज भी मरीजों के नंबर में टॉप पर रहा। राजधानी रायपुर में आज 109 नये मरीज मिले हैं। वहीं राजनांदगांव में भी आज चौकाने वाले आंकड़े आये हैं। राजनांदगांव से आज 58 नये मरीज मिले हैं। वहीं रायगढ़ से 19, बलौदाबाजार से 18, सुकमा से 18, दुर्ग से 17, कबीरधाम से 15, बस्तर से 14, धमतरी में 11, बिलासपुर से 9, गरियाबंद से 7, कांकेर से 7, नारायणपुर से 5, बीजापुर से 4, जशपुर से 4 मिले हैं।

वहीं आज दो मौत में एक मौत रायपुर और एक बस्तर में हुई है। बस्तर के बैजनाथपारा में 45 वर्षीय एक पुरूष की मौत हुई है। उसे 7 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं बस्तर से लोहांडीगुड़ा में 25 वर्षीय एक युवक की मौत हुई है। आज सुबह उसकी मौत हुई है।

Next Story