Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना ब्रेकिंग: कांग्रेस नेत्री करुणा शुक्ला की कोरोना से मौत……राजधानी के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था इलाज……अटल विहारी वाजपेयी की भतीजी थी

कोरोना ब्रेकिंग: कांग्रेस नेत्री करुणा शुक्ला की कोरोना से मौत……राजधानी के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था इलाज……अटल विहारी वाजपेयी की भतीजी थी
X
By NPG News

रायपुर 27 अप्रैल 2021। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री करुणा शुक्ला नहीं रही। वो पिछले कुछ दिनों से कोरोन से संक्रमित थी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला की तबियत कोरोना की वजह से बिगड़ गयी थी।

देर रात राजधानी के निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। आज उनका अंतिम संस्कार बलौदाबाजार में किया जाएगा। 2018 के विधानसभा चुनाव में वो राजनानंदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में थी।

बीजेपी में रहते हुए वो सांसद और विधायक रही थी। बेहद ही तेज़ तर्रार और आक्रामक शैली का भाषण देने वाली करुणा शुक्ला की छवि हमेशा से सधी हुई राजनीतिक शख्सियत में रही है।

उनके निधन पर कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने दुख जताया है।

Next Story