Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में मौत के आंकड़े नहीं घट रहे….इन जिलों में सबसे ज्यादा मौतें, यहां मिले सबसे ज्यादा मरीज.. देखें आंकड़े

कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में मौत के आंकड़े नहीं घट रहे….इन जिलों में सबसे ज्यादा मौतें, यहां मिले सबसे ज्यादा मरीज.. देखें आंकड़े
X
By NPG News

रायपुर 28 मई 2021। छत्तीसगढ़ में आज कोरोना की स्थिति सामान्य रही। प्रदेश में आज जहां 2840 नये मरीज मिले, तो वहीं 67 लोगों की मौत भी हुई है। प्रदेश में मरीजों की संख्या में जरूर कमी देखी जा रही है, लेकिन मौत के आंकड़े नहीं घट रहे हैं, प्रदेश सरकार के लिए ये चिंता की बात है। छत्तीसगढ़ में आज 4961 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य हुए हैं।

सरगुजा में आज फिर सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। सरगुजा में 260 नये केस आये हैं, जबकि सूरजपुर में 222, रायपुर में 140, रायगढ़ में 168 मरीज मिले हैं।

दुर्ग में सर्वाधिक 11 लोगों की मौत हुई है, जबकि रायपुर में 5, जांजगीर में 5 लोगों की मौत हुई है।

Next Story