Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ कोरोना मरीज के मामले में देश में चौथे और मौत के मामले में देश में तीसरे नंबर पर….देखिये छत्तीसगढ़ में कहां कितने मरीज… स्वास्थ्य मंत्रालय का पूरा आंकड़ा

कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ कोरोना मरीज के मामले में देश में चौथे और मौत के मामले में देश में तीसरे नंबर पर….देखिये छत्तीसगढ़ में कहां कितने मरीज… स्वास्थ्य मंत्रालय का पूरा आंकड़ा
X
By NPG News

रायपुर 24 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना बेकाबू रफ्तार से हड़कंप मच गया है। प्रदेश में कोरोना के आंकड़े दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। छत्तीसगढ़ देश टॉप 5 राज्यों में शामिल हैं, जहां सबसे ज्यादा मरीज आ रहे हैं। वहीं मौत के मामले में तो वो देश में टॉप-3 में शामिल हो गया है। छत्तीसगढ़ में कोरोना की भयावहता इसी बात से पता चलती है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीज महाराष्ट्र, पंजाब और कर्नाटक के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं मौत का आंकड़ा महाराष्ट्र और पंजाब के बाद तीसरे नंबर पर है।

किस राज्य में कितने मरीज

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना से आंकड़े सार्वजनिक किये हैं। आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में कोराना कहर सबसे ज्यादा है, वहां 24 घंटे में सबसे ज्यादा 28649 नये केस आये हैं। वहीं पंजाब की बात करें तो पंजाब में 2254 नये मरीज, कर्नाज में 2010 मरीज और छत्तीसगढ़ में 1910 नये मरीज पिछले 24 घंटे में आये हैं। पांचवे नंबर पर तमिलनाडू है, जहां 1437 नये केस आये हैं।

कहां कितनी हुई कोरोना से मौत

अगर मौत के आंकड़ों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 132 लोगों की मौत हुई है, वहीं दूसरे नंबर पर पंजाब है। पंजाब में 53 लोगों की जान गयी है, जबकि छत्तीसगढ़ में 20 लोगों मौत का शिकार बने हैं।

छत्तीसगढ़ में कहां कितने मरीज

छत्तीसगढ़ की बात करें तो दुर्ग में अभी सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। दुर्ग में एक्टिव मरीजों की संख्या 3462 है। राजधानी रायपुर की भी हालत खराब है। रायपुर में 3148 एक्टिव मरीज, बिलासपुर में 534, राजनांदगांव में 475 और सरगुजा में 372 एक्टिव मरीज हैं।

Next Story