Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना ब्रेकिंग : 7 अधिकारी-कर्मचारी मिले कोरोना पॉजेटिव…. राजधानी में फूटा कोरोना का कहर…. DRM बिल्डिंग के एक ही डिपार्टमेंट के 6 संक्रमित

कोरोना ब्रेकिंग : 7 अधिकारी-कर्मचारी मिले कोरोना पॉजेटिव…. राजधानी में फूटा कोरोना का कहर…. DRM बिल्डिंग के एक ही डिपार्टमेंट के 6 संक्रमित
X
By NPG News

रायपुर 16 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को साढ़े छह सौ मरीज मिलने के बाद आज भी आंकड़ा 500 के करीब बताया जा रहा है। राजधानी रायपुर छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित जिला है। कल भी राजधानी रायपुर में 200 से ज्यादा मरीज मिले थे।

आज भी अभी तक रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। रायपुर के DRM आफिस में एक साथ 6 से ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं एक महिला आरपीएफ कर्मी भी कोरोना पॉजेटिव आयी है। डीआरएम आफिस में एक साथ आधा दर्जन अधिकारी-कर्मचारी के कोरोना पॉजेटिव होने के बाद हड़कंप मच गया है। रेलवे के पर्सनल डिपार्टमेंट के ये सभी अधिकारी-कर्मचारी हैं। रेलवे में एक साथ 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है।

पर्सनल डिपार्टमेंट में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजेटिव मिलने के बाद अब पूरे दफ्तर के अधिकारी-कर्मचारी का कोरोना टेस्ट कराया जायेगा। कोरोना संक्रमित में अधिकारी-कर्मचारी में 5 पुरूष और दो महिला कर्मचारी शामिल हैं।

Next Story