Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना ब्रेकिंग : 24 घंटे में 2 कोरोना पॉजेटिव की मौत…. आज शाम तक प्रदेश में एक भी नये कोरोना पॉजेटिव मरीज नहीं मिले… प्रदेश में अभी एक्टिव केस 826..

कोरोना ब्रेकिंग : 24 घंटे में 2 कोरोना पॉजेटिव की मौत….  आज शाम तक प्रदेश में एक भी नये कोरोना पॉजेटिव मरीज नहीं मिले… प्रदेश में अभी एक्टिव केस 826..
X
By NPG News

रायपुर 14 जून 2020। कोरोना को लेकर आज अभी तक एक अच्छी खबर है। रविवार को शाम 7 बजे तक एक भी कोरोना पॉजेटिव केस नहीं अब तक नहीं आया है। हालांकि पिछले एक सप्ताह से देर रात जिस तरह से आंकड़े सामने आ रहे हैं, उसे देखकर कुछ ज्यादा कहा नहीं जा सकता। हालांकि एक बड़ी खबर ये भी है कि 24 घंटे में दो कोरोना पॉजेटिव की मौत हुई है।

हालांकि कोरोना पॉजेटिव होने के साथ-साथ वो अलग-अलग बीमारी से ग्रसित भी थे। कोरोना पीडित जिन दो की मौत हुई है, उनमें एक रायगढ़ का रहने वाला था, जबकि दूसरा महासमुंद का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक रायगढ़ का मरीज कैंसर की बीमारी से जूझ रहा था, वहीं महासमुंद के मरीज को हाई ब्लड प्रेशर, लकवा व टीबी जैसी बीमारी थी। बीमारी ठीक नहीं होने के बाद उनकी कोरोना जांच करायी गयी थी, जहां पॉजेटिव आने के बाद मरीज को एम्स में भर्ती कराया गया था।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में कुल कोरोना पॉजेटिव मरीजों की संख्या 1549 है, वहीं 826 एक्टिव केस अभी अस्पताल में हैं।

Next Story