Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार हुई काफी तेज…300 से ज्यादा आये नये केस…. राजधानी सहित इन जिलों में कोरोना के आये बहुत नये केस

कोरोना बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार हुई काफी तेज…300 से ज्यादा आये नये केस…. राजधानी सहित इन जिलों में कोरोना के आये बहुत नये केस
X
By NPG News

रायपुर 8 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार बहुत तेज हो गयी है। प्रदेश में आज कोरोना मरीज की संख्या 300 से भी पार हो गयी है। हाल के दिनों में कोरोना का ये सबसे ज्यादा आंकड़ा है। प्रदेश में आज 320 नये केस मिले हैं, वहीं कुल 142 मरीज आज डिस्चार्ज हुए हैं। इस आंकड़े के बाद अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2919 हो गयी है।

रायपुर में आज फिर कोरोना मरीज की रफ्तार 100 के करीब पहुंच गयी। रायपुर में आज 96 नये केस मिले हैं, वहीं दुर्ग में 65 नये मरीज आये हैं। सीमावर्ती राजनांदगांव जिले में भी 18 केस आये हैं, वहीं बलौदाबाजार में 13, बिलासपुर में 19, कोरबा में 13, सरगुजा में 17, सूरजपुर में 19, जशपुर में 12 नये मरीज मिले हैं। आज 5 जिले में एक भी कोरोना के केस नहीं आये हैं। वहीं 14 जिलों में 10 से कम मरीज आये हैं। दुर्ग में आज एक मौत हुई है।

Next Story