Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में मौत और मरीज दोनों की खौफनाक रफ्तार…. देखिये प्रदेश में आज कहां कितने मिले मरीज….इन दो जिलों में हो रही है सबसे ज्यादा मौतें

कोरोना बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में मौत और मरीज दोनों की खौफनाक रफ्तार…. देखिये प्रदेश में आज कहां कितने मिले मरीज….इन दो जिलों में हो रही है सबसे ज्यादा मौतें
X
By NPG News

रायपुर 29 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ में आज 1423 कोरोना मरीज मिले हैं, वहीं 18 लोगों की मौत भी हुई है। कोरोना से स्वस्थ्य हुए मरीजों की बात करें तो प्रदेश में आज 419 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। हालांकि प्रदेश में चिंता की बात ये है कि लगातार एक्टिव मरीजों की भी संख्या भी बढ़ रही है। प्रदेश मं अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 20181 हो गयी है। कुल मरीजों अब 3.41 लाख से ज्यादा हो गये हैं।

दुर्ग में आज कोरोना की रफ्तार कम हुई है, हालांकि बावजूद प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित अभी भी दुर्ग में ही मिल रहे हैं। दुर्ग में आज 509 नये मामले आये हैं। रायपुर में 442, बिलासपुर में 95, सरगुजा में 56, राजनांदगांव में 73, महासमुंद में 40, जशपुर में 32 नये केस आये हैं।

दुर्ग में अज फिर 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि मौत के आंकड़े रायपुर में ज्यादा है। राजधानी में आज सबसे ज्यादा 5 लोगों की मौत हुई है। वहीं राजनांदगांव में 3, धमतरी में 2, बिलासपुर, कोरबा और सरगुजा में 1-1 लोगों की मौत हुई है।

Next Story