Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में कोरोना की तेज रफ्तार जारी….आज भी 1000 मिले नये मरीज, 10 की मौत भी… मरीजों के मामले में रायपुर का रिकॉर्ड तोड़ा इस जिले ने.. देखिये प्रदेश का आंकड़ा ..

कोरोना बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में कोरोना की तेज रफ्तार जारी….आज भी 1000 मिले नये मरीज, 10 की मौत भी… मरीजों के मामले में रायपुर का रिकॉर्ड तोड़ा इस जिले ने.. देखिये प्रदेश का आंकड़ा ..
X
By NPG News

रायपुर 21 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार जारी है। प्रदेश में आज भी कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1000 रहा। प्रदेश में कोरोना के नये मरीज की तुलना में स्वस्थ्य होने वालों की संख्या बेहद कम रही। आज सिर्फ 208 मरीज ही स्वस्थ्य हुए। डराने वाली बात ये है कि आज कोरोना से मौत का आंकड़ा 10 का रहा है। प्रदेश में अब कुल मरीजों का संख्या 3.24लाख से ज्यादा रही है।

मरीजों के मामले में आज दुर्ग ने रायपुर का भी रिकार्ड तोड़ दिया है। दुर्ग में आज सर्वाधिक 345 नये केस आये हैं। वहीं रायपुर में 321 नये केस मिले हैं। राजनांदगांव में 28, बेमेतरा में 14, धमतरी में 23, बलौदाबाजार में 16, महासमुंद में 17, बिलासपुर में 93, रायगढ़ में 16, कोरबा में 13, सरगुजा में 23, कोरिया में 19 नये मरीज मिले हैं।

रायपुर में आज फिर 4 लोगों की मौत हुई है। वहीं दुर्ग में 2 की जान गयी है। कोरबा, सरगुजा, कोंडगांव व कांकेर में 1-1 लोगों की मौत हुई है।

Next Story