Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना बिग ब्रेकिंग : प्रदेश में कोरोना खतरनाक तरीके से बढ रहा… आज पौने 900 के करीब आये मरीज … इन दो जिलों में बेकाबू जैसे हालात… देखिये प्रदेश में कोरोना हाल

कोरोना बिग ब्रेकिंग : प्रदेश में कोरोना खतरनाक तरीके से बढ रहा… आज पौने 900 के करीब आये मरीज … इन दो जिलों में बेकाबू जैसे हालात… देखिये प्रदेश में कोरोना हाल
X
By NPG News

रायपुर 17 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना की तेज रफ्तार जारी है। प्रदेश में आज कल से भी ज्यादा मरीज मिले हैं। प्रदेश में आज 887 नये मरीज मिले हैं, वहीं सिर्फ 211 मरीज ही कोरोना से स्वस्थ्य हुए हैं। प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या जहां 3.19लाख से ज्यादा हो गयी है, वहीं 6 लोगों की आज कोरोना से हुई है।

रायपुर और दुर्ग दोनों जगहों पर कोरोना बेकाबू हो गया है। रायपुर में आज जहां 287 नये मरीज मिले हैं, तो वहीं दुर्ग में 243 नये केस आये हैं। वहीं राजनांदगांव में 46, बिलासपुर में 58, बालोद में 10, बेमेतरा में 20, धमतरी में 17, बलौदाबाजार में 17, महासमुंद में 21, रायगढ़ में 18, जांजगीर में 16, सरगुजा में 36, कोरिया में 25, सूरजपुर में 10, जशपुर में 20 नये मरीज मिले हैं।

दुर्ग में कल चार लोगों की मौत हुई थी, आज भी यहां 3 लोगों की मौत हुई है, वहीं रायपुर में 2 और जांजगीर में 1 मौत हुई है।

Next Story