Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना बड़ी ब्रेकिंग : डेढ़ महीने बाद कोरोना से बड़ी राहत की खबर……100 से कम हुए मौत के आंकड़े, 5000 से नीचे पहुंचा मरीजों का ग्राफ… .देखिये प्रदेश में क्या है आज कोरोना का हाल

कोरोना बड़ी ब्रेकिंग : डेढ़ महीने बाद कोरोना से बड़ी राहत की खबर……100 से कम हुए मौत के आंकड़े, 5000 से नीचे पहुंचा मरीजों का ग्राफ… .देखिये प्रदेश में क्या है आज कोरोना का हाल
X
By NPG News

रायपुर 21 मई 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का ग्राफ अब नीचे आता जा रहा है। करीब डेढ़ महीने के बाद प्रदेश में मौत का आंकड़ा 100 से नीचे और मरीज का ग्राफ 5000 से कम आया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 96 लोगों की मौत हुई है, वहीं 4943 नये मरीज ठीक हुए। इस आंकड़े के साथ अब प्रदेश में तेजी से एक्टिव केस भी घट रहे हैं। प्रदेश में अब 76 हजार 446 एक्टिव मरीज रह गये हैं। आज प्रदेश में 9867 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।

कोरिया में आज प्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। कोरिया में 431 नये मरीज मिले हैं, वहीं सूरजपुर में 414, रायगढ़ में 358, रायपुर में 348, दुर्ग में 127, सरगुजा में 315, बलारामपुर में 368 नये केस मिले हैं।

आज सबसे ज्यादा मौते रायगढ़ में हुई है। रायगढ़ में 13 लोगों की जान गयी है, जबकि रायपुर में 11, बिलासपुर में 10 लोगों की जान गयी है।

Next Story