Begin typing your search above and press return to search.
कोरोना बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में कोरोना के 6 नये मरीज मिले….दो अलग-अलग जिलों में मिले संक्रमित … अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 10

रायपुर 15 मई 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोना से जुड़ी एक और बड़ी खबर आ रही है। बालोद से कोरोना का नया मरीज मिलने के बाद अब छत्तीसगढ़ में 6 नये मरीज मिले हैं। इस आंकड़े के बाद अब प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गयी है। जो 6 नये मरीज मिले हैं, उनमें 5 जांजगीर और 1 कोरिया के मरीज हैं।
छत्तीसगढ़ में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 4 थी, लेकिन आज 6 नये मरीज मिलने के बाद संख्या बढ़कर अब 10 हो गयी है। हालांकि इनमें कुछ संख्या प्रवासी की भी है। जानकारी के मुताबिक जांजगीर में मिले सभी मरीज प्रवासी मजदूर हैं, जो गुजरात से लौटे हैं। ये सभी जैजेपुर के बम्हनीडीह के रहने वाले हैं। वहीं कोरिया में मिला मजदूर हल्दीबाड़ी चिरमिरी का रहने वाला है।
Next Story
