Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना बिग ब्रेकिंग : 132 मौत, 13500 से ज्यादा मिले मरीज…. मौत के आंकड़े लगातार तीसरे दिन 100 से पार… इन जिलों में हालत बद से बदतर… देखिये पूरे प्रदेश का हाल

कोरोना बिग ब्रेकिंग : 132 मौत, 13500 से ज्यादा मिले मरीज…. मौत के आंकड़े लगातार तीसरे दिन 100 से पार… इन जिलों में हालत बद से बदतर… देखिये पूरे प्रदेश का हाल
X
By NPG News

रायपुर 12 अप्रैल 2021। छत्तीसगढ़ में आज कोरोना मरीज की रफ्तार फिर बढ़ गयी है। प्रदेश में आज 13 हजार 576 नये मरीज मिले हैं, वहीं 132लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब कुल मरीजों का आंकड़ा 456873 हो गयी है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 90277 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के कल दिये आंकड़ों के मुताबिक कुल 4899 लोगों की मौत हुई थी, जबकि आज मौत का आंकड़ा 5031 पहुंच गयी है। प्रदेश में आज कुल 132 लोगों की मौत हुई है।

रायपुर में आज 3442 नये कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि दुर्ग में 1591, राजनांदगांव में 1132, बलौदाबाजार में 801, बिलासपुर में 829, जांजगीर में 465, बेमेतरा में 641, कवर्धा में 452, बालोद में 357, धमतरी में 332, रायगढ़ में 413, कोरबा में 638 नये मरीज मिले हैं।

रायपुर में कल की तुलना में आज 58 मौत हुई है, जबकि दुर्ग में 14, महासमुंद में 5, बिलासपुर में 10, रायगढ़ में 4, राजनांदगांव में 4 लोगों की मौत हुई है।

Next Story