Begin typing your search above and press return to search.

चुनाव आयोग पर भी कोरोना की मार: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार संक्रमित…

चुनाव आयोग पर भी कोरोना की मार: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार संक्रमित…
X
By NPG News

नईदिल्ली 20 अप्रैल 2021. देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच नए मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और चुनाव आयुक्त राजीव कुमार भी महामारी की चपेट में आ गए हैं। दोनों अधिकारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बता दें कि सुनील अरोड़ा की विदाई के बाद सुशील चंद्रा को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया गया है।

कुछ दिनों पहले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा के पद छोड़ने के बाद सुशील चंद्रा ने यह जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने 13 अप्रैल को पद संभाला था। भारत के 24वें चुनाव प्रमुख बने चंद्रा को 14 फरवरी 2019 को चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया था। अरोरा, अशोक लवासा के साथ मिलकर वे उस साल लोकसभा चुनाव कार्यक्रम में शामिल रहे थे।

देश में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,59,170 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,53,21,089 हो गई है. 1,761 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,80,530 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 20,31,977 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,31,08,582 है।

Next Story