Begin typing your search above and press return to search.

CG में कोरोना अलर्ट : UK से आये यात्रियों को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देने को कहा…… टोल फ्री नंबर किया गया जारी …. यूके में कोरोना का खतरनाक रूप आया है पकड़ में

CG में कोरोना अलर्ट : UK से आये यात्रियों को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देने को कहा…… टोल फ्री नंबर किया गया जारी …. यूके में कोरोना का खतरनाक रूप आया है पकड़ में
X
By NPG News

रायपुर 23 दिसंबर 2020। कोरोना विषाणु के नए स्वरूप के संक्रमण से बचाव लिए पिछले चार हफ्तों में दिनांक 25 नवंबर 2020 से दिनांक 23 दिसंबर 2020 के बीच यूनाइटेड किंगडम देश की यात्रा करके आए हुए सभी व्यक्तियों को स्वयं की जानकारी टोल फ़्री न.104 पर एवं शपथ पत्र/ सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म राज्य सर्विलेंस इकाई के Email.ID [email protected] पर देने हेतु स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अपील की गई है ।

ऐसे सभी यात्री के लिए जिन्होंने दिनांक 25 नवंबर 2020 से दिनांक 23 दिसंबर 2020 के बीच यूनाइटेड किंगडम देश की यात्रा कर छत्तीसगढ़ आए हैं, वे स्वयं की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर104 पर अपनी जानकारी अवश्य देवें ।

उपरोक्त जानकारी देना सभी यात्रियों एवं उनके परिजनों की स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु अत्यंत आवश्यक है, जिससे की कोरोना विषाणु के नए स्वरूप के संक्रमण से बचा जा सके।

Next Story