Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना अलर्ट: 12 जिलों में बजी खतरे की घंटी, बढ़ाया गया 1 हफ्ते के लिए लॉकडाउन… पिछले 24 घंटे में 14 हजार केस….

कोरोना अलर्ट: 12 जिलों में बजी खतरे की घंटी, बढ़ाया गया 1 हफ्ते के लिए लॉकडाउन… पिछले 24 घंटे में 14 हजार केस….
X
By NPG News
चेन्नई 10 जुलाई 2021। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शनिवार को थोड़ी ढील के साथ कोविड-19 लॉकडाउन को और सप्ताह के लिए बढ़ा दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यहां जारी एक बयान में, स्टालिन ने कहा कि लॉकडाउन जो सोमवार को समाप्त होने वाला था, उसे 19 जुलाई, 2021 को सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। स्टालिन ने कहा कि मौजूदा लॉकडाउन में छूट जारी रहेगी, पुडुचेरी के लिए बस सेवाओं की अनुमति है, न कि किसी अन्य राज्य के लिए।
9 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में कुल केसों के 80% मामले 15 राज्यों के 90 जिलों से मिल रहे हैं. उन्होंने बताया, तमिलनाडु के 12 जिलों में पिछले 1 हफ्ते से हर दिन 85 से ज्यादा केस मिल रहे हैं.

चेंगलपट्टू, चेन्नई, कोयंबटूर, इरोड, नमक्कल, नीलगिरी, सलेम, थंजावुर, त्रिरुपुर, त्रिची, तिरुवन्नामली और कुड्डालोर में सबसे ज्यादा केस मिल रहे हैं. तमिलनाडु में दूसरी लहर का असर मई से दिखना शुरू हुआ. यह मई के आखिरी में चरम पर थी.

राज्य में 1 जुलाई को 4481 केस सामने आए थे. अब 9 जुलाई को घटकर 3039 केस रह गए हैं. तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एमए सुब्रमण्यम ने बताया कि पिछले कुछ दिन से केस कम हुए हैं. 7 जुलाई को 3300 केस मिले थे. 8 जुलाई को 3200 मामले सामने आए. 9 जुलाई को यह और घट गए.

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने तमिलनाडु में 19 जुलाई सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया है. इस बार लॉकडाउन में कुछ और छूटों का ऐलान किया गया है. इसी के साथ राज्य में मौजूद छूटें भी जारी रहेंगी.

ये छूटें रहेंगी जारी

– तमिलनाडु सरकार ने पुडुचेरी के लिए बसों को अनुमति दे दी है.
– राज्य में सोमवार से रात 9 बजे तक बाजार खुल सकेंगे.
– तमिलनाडु में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कराए जाने वाले एग्जाम हो सकेंगे.

इन सेवाओं पर रहेगा प्रतिबंध

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्राएं (केंद्र सरकार द्वारा मिली अनुमति को छोड़कर) बंद रहेंगी. साथ ही बार, स्विमिंग पूल, सिनेमा, सामाजिक और राजनीतिक बैठकों पर रोक रहेगी. स्कूल, कॉलेज और जू भी बंद रहेंगे.

केरल में पिछले 24 घंटे में 14087 केस मिले हैं. हालांकि, इस दौरान 11,867 लोग ठीक हुए हैं. इस दौरान 108 लोगों की मौत हुई. यहां पॉजिटिविटी रेट 10.7% हो गया है. जबकि पिछले तीन दिन का औसत पॉजिटिविटी रेट 10.5% है. राज्य में कोरोना के 1,15,226 एक्टिव केस हैं. जबकि 14,489 लोगों की मौत महामारी से हुई है.

Next Story