Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना : 33 स्कूली बच्चे और 5 शिक्षक कोरोना पॉजेटिव निकले…. स्कूलों में कराये 300 टेस्ट में 39 पॉजेटिव मिले… मुख्यमंत्री ने दिये ये निर्देश

कोरोना : 33 स्कूली बच्चे और 5 शिक्षक कोरोना पॉजेटिव निकले…. स्कूलों में कराये 300 टेस्ट में 39 पॉजेटिव मिले… मुख्यमंत्री ने दिये ये निर्देश
X
By NPG News

भुवनेश्वर 8 सितंबर 2021। कोरोना कम जरूर हुआ है, लेकिन खतरा टला नहीं है। स्कूल-कॉलेज, मॉल-बाजार खुल चुके हैं, इसके साथ असावधानी भी बढ़ी है। कोरोना के बाद स्कूल खुलने पर बच्चों में संक्रमण का मामला भी बढ़ता दिख रहा है। उड़ीसा में एक साथ 33 स्कूली बच्चे और 5 शिक्षक कोरोना पॉजेटिव मिले हैं। बता दें कि कोविड परीक्षण के लिए स्कूल के छात्रों और कर्मचारियों के 344 नमूने एकत्र किए गए. इस राज्य में अलग जिले में कुल 33 छात्र, 5 शिक्षक और एक चपरासी भी टेस्ट में कोविड पॉजिटिव मिला है. घटना के बाद सात दिनों के लिए स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया जबकि छात्रों को उनके घर भेज दिया गया है, ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं.

जानकारी के मुताबिक ओडिशा के शिक्षा विभाग ने पिछले दो दिनों में बरगढ़ और ढेंकनाल में 33 छात्रों के कोविड पॉजिटिव होने के बाद जांच शुरू की है. कक्षा 10 और 12 के स्कूल 26 जुलाई को और कक्षा 9 के स्कूल 16 अगस्त से खुल गए थे. मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, कुल 638 मामलों में से 93 लोग 18 वर्ष से कम आयु के लोगों की श्रेणी में पाए गए. सोमवार को कुल 609 मामलों में से 122 मामले इसी श्रेणी के थे.

सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को पत्र में, (School and Mass Education) विभाग के प्रमुख सचिव, सत्यब्रत साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कोविड-19 प्रबंधन पर समीक्षा बैठक में निम्नलिखित बातों को दोहराया, जिनका पालन सभी स्कूलों को ईमानदारी से करना चाहिए. ओडिशा सरकार ने मंगलवार को राज्य के स्कूलों और छात्रों के बीच वायरस के प्रसार की रोक के लिए एक नया COVID दिशा निर्देश जारी किया.

Next Story