Begin typing your search above and press return to search.
धर्मांतरण मसला: राजधानी में भाजपा करेगी मुख्यमंत्री निवास का घेराव.. बोले बृजमोहन ”धर्मांतरण कराने वाले पर कार्यवाही नही.. जो विरोध कर रहे हैं उन्हें जेल..Cm के संरक्षण में हो रहा है इसलिए घेराव होगा”

रायपुर,27 सितंबर 2021। धर्मांतरण मसले पर कल भाजपा मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी, राजधानी के सोलह मंडलों से प्रति मंडल चार सौ कार्यकर्ता शामिल होंगे।
वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा
”धर्मांतरण करने वाले.. संविधान को जलाने की बात कहने वालों पर कार्यवाही नहीं होती.. जो विरोध कर रहे हैं उन्हें जेल भेजा जा रहा है.. यह धर्मांतरण मुख्यमंत्री के संरक्षण में चल रहा है.. इसलिये अब भाजपा सीधे मुख्यमंत्री निवास का ही घेराव करेगी”
बताए गए कार्यक्रम के अनुसार कार्यकर्ता दो बजे घेराव के लिए निकलेंगे, और अपनी अपनी सुविधा से पहुँचते जाएँगे।
Next Story
