Begin typing your search above and press return to search.

संविदा बिजली कर्मचारियों ने सामूहिक मुंडन कराकर जताया विरोध, बोले- मांगें पूरी नहीं हुई तो कल से करेंगे भूख हड़ताल 

संविदा बिजली कर्मचारियों ने सामूहिक मुंडन कराकर जताया विरोध, बोले- मांगें पूरी नहीं हुई तो कल से करेंगे भूख हड़ताल 
X
By NPG News

रायपुर 19 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर राजधानी में जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस दौरान नाराज कर्मचारियों ने सामूहिक मुंडन कर अपना विरोध जताया। दरअसल छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारियों का राजधानी के बूढ़ा तालाब धरना स्थल में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। बिजली कर्मचारियों द्वारा रोजाना तरह तरह के अनोखे प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इन कर्मचारियों द्वारा आज हड़ताल के दसवें दिन लगभग 2500 कर्मचारियों ने सामूहिक मुंडन संस्कार कर विरोध जताया है।इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि, दसवें दिन हो चुके हैं आंदोलन को इसके बाद भी कम्पनी प्रबन्धन द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। जिसके कारण सभी कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए मुंडन कार्यक्रम किया है। साथ ही 22 संविदा बिजली कर्मचारियों की असमय मृत्यु पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीँ उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो 20 अगस्त से उनके द्वारा भूख हड़ताल की शुरूआत की जाएगी।

Next Story