Begin typing your search above and press return to search.
क्वारनटाईन सेंटर में ड्युटी कर रहे आरक्षक ने खुद को मारी गोली.. गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रवाना

रायपुर,27 मई 2020। राजधानी से क़रीब पाँच सौ किलोमीटर दूर बलरामपुर ज़िले के सामरी स्थित बालक छात्रावास क्वारनटाईन सेंटर मे। ड्युटी देने वाले आरक्षक ने खुद को इंसास से गोली मार ली। आरक्षक को गंभीर हालात में मेडिकल कॉलेज रवाना किया गया है।
आरक्षक का नाम महेश सिंह है और वह सामरी थाने में पदस्थ था। महेश सिंह क्वारनटाईन सेंटर में ड्युटी कर रहा था और खाना खाने क्वार्टर पहुँचा था। बताया गया है कि, उस दौरान वो फ़ोन पर बात कर रहा था.. बात करने के बाद उसने खुद पर गोली चला दी।
आरक्षक महेश सिंह (1130) सरगुजा के दरिमा थाना क्षेत्र के देवीटिकरा का रहने वाला है।आरक्षक महेश सिंह को गोली ठुड्डी से गर्दन को रगड़ते हुए घायल कर गई है।
Next Story
