रायपुर 22 फरवरी 2021। एक युवती ने थाने में पदस्थ आरक्षक पर बलात्कार का आरोपी लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की है। आरोपी आरक्षक का नाम दीपक सलामें है और पुरानी बस्ती थाने में ही पदस्थ है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया हैं कि, दो साल पहले उसकी शादी दीपक सलामें सेे तय हुई थी। रिश्ता होने के कुछ दिनों बाद ही आरक्षक के घर वालों ने शादी करने से मना कर दिया था। इसके बाद भी आरोपी आरक्षक युवती से संपर्क कर उससे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाये। करीब दो सालों तक आरक्षक पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा।
एक दिन जब पीड़ित युवती को आरक्षक की शादी दूसरे जगह तय होने की जानकारी मिली तो इस बात से आहत पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है। पीड़िता की शिकायत पर पुरानी बस्ती थाने में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। वहीँ शिकायत के बाद से ही आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
Begin typing your search above and press return to search.
Next Story