कांग्रेस के नए शहर अध्यक्ष विजय पांडेय बोले, विधायक के निष्कासन पर निर्णय लेने का अधिकार पीसीसी को…इस पर नो कमेंट, ग्रहण किया पदभार

बिलासपुर, 11 अक्टूबर 2021। विजय पाण्डेय ने आज बिलासपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद नए अध्यक्ष ने कहा कि विधायक के निष्कासन का प्रस्ताव तो जिला कांग्रेस कमेटी कर सकता हैं पर निष्कासन नही कर सकता। निष्कासन पर निर्णय लेने का अधिकार पीसीसी का होता है। विधायक के निष्कासन का प्रस्ताव पीसीसी के समक्ष लंबित हैं, लिहाजा मेरा इस पर कुछ भी बोलना नैतिक रूप से सही नही होगा। सिम्स में हुए बवाल और कांग्रेस सचिव पंकज सिंह पर हुए एफआईआर के बारे में नए शहर अध्यक्ष ने कहा कि पंकज का मामला वर्तमान में अदालत में है, जिसका निर्णय अदालत को करना है। पर मेरा मानना है कि कार्यकर्ताओ व जनता के हितों के लिए हॉस्पिटलों व थानों में उनकी आवाज उठाने व लड़ने वाले जनता की नजरों में हीरो होते हैं। कई बार कई मामलों में कार्यकर्ता, उनसे जुड़े लोग व जनता के लोग बेगुनाह होने पर भी थानों के चक्कर में पड़ जाते हैं, और मदद मांगने पर नेताओ को मदद करने व उनकी पैरवी करने थाने जाना पड़ता हैं जिसमे कुछ भी गलत नही हैं।
