कांग्रेस अब सभी चुनाव हारेगीः दिग्गज कांग्रेस नेताओं के अजब बोल…चिदंबरम असहाय और आहत मससूस कर रहे तो नटवर सिंह बोले, कांग्रेस की हालत बहुत खराब, आगे जो भी चुनाव होंगे, उसमें कांग्रेस हारेगी और भाजपा जीतेगी

NPG.NEWS
नई दिल्ली,1 अक्टूबर 2021। कांग्रेस के भीतर घमासान जारी है और पंजाब में नवजोत सिद्धू की भुमिका के बाद नेतृत्व पर लगातार सवालों का अनथक दौर जारी है, सवाल इसके बावजूद जारी हैं जबकि वरिष्ठ वकील और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे कपिल सिब्बल के घर हंगामा किया गया, कार तोड़ी गई और घर के भीतर टमाटर फेंके गए।नेतृत्व के प्रति वफ़ादारी दिखाने के इस अंदाज ने आलोचना के स्वर और सुर दोनों में वृद्धि कर दी है।
कांग्रेस शासनकाल में वित्तमंत्री समेत कई दायित्व निभा चुके पी चिदंबरम ने कहा है
”जब हम पार्टी मंचों के भीतर सार्थक बातचीत शुरू नहीं कर पाते हैं तो मैं असहाय महसूस करता हूं।जब मैं अपने एक सहयोगी और सांसद के आवास के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नारे लगाते हुए तस्वीरें देखता हूं तो मैं भी आहत और असहाय महसूस करता हूं।”
वहीं बेहद चर्चित पुस्तक “वन लाईफ इज नॉट इनफ” के रचयिता, पूर्व ब्यूरोक्रेट और विदेश मंत्री रह चुके नटवर सिंह ने कहा है
”कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस भाजपा को हरा सकती है। आगे जो चुनाव होंगे उसमें कांग्रेस हारेगी। लोगों में कांग्रेस की छवि ख़राब हुई है,विधानसभा और लोकसभा के चुनाव भाजपा जीतेगी”
इसके अलावा पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नटवर सिंह ने भी कांग्रेस पार्टी में हाल के दिनों में बनी स्थितियों पर चिंता जताई और इसके लिए उन्होंने पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को मुख्य तौर पर जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी में फिलहाल जिस तरह के हालात हैं वो भी बिल्कुल ठीक नहीं हैं। पार्टी की इस स्थिति के लिए तीन लोग जिम्मेदार हैं, इनमें से एक राहुल गांधी हैं जिनके पास कोई पद या जिम्मेदारी नहीं है और फिर भी वह फैसले ले रहे हैं।
