Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस-ट्विटर में घमासान : इदरीस गांधी सहित कई कांग्रेस नेताओं ने ट्विटर का प्रोफाइल फोटो व नाम राहुल गांधी पर रखा….इदरीस बोले- "एक राहुल गांधी को हटाओगे हजारों राहुल गांधी खड़े होंगे"

कांग्रेस-ट्विटर में घमासान : इदरीस गांधी सहित कई कांग्रेस नेताओं ने ट्विटर का प्रोफाइल फोटो व नाम राहुल गांधी पर रखा….इदरीस बोले- एक राहुल गांधी को हटाओगे हजारों राहुल गांधी खड़े होंगे
X
By NPG News

रायपुर 12 अगस्त 2021। राहुल गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के ट्विटर अकाउंट लॉक होने के बाद अब कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के नेता विरोध जताने के लिए लगातार अपने ट्विटर अकाउंट का नाम बदलकर राहुल गांधी रख रहेहैं। दिल्ली में राष्ट्रीय नेताओं के अलावे छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस नेता लगातार टिवटर का प्रोफाइल फोटो और नाम बदल रहे हैं। रिसर्च डिपार्टमेंट के चेयरमैन इदरीस गांधी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट नाम राहुल गांधी और प्रोफाइल फोटो में राहुल गांधी की उसी तस्वीर को लगायी है, जो उनके अकाउंट में लगी थी। इदरीस गांधी ने लिखा है- "एक राहुल गांधी को हटाओगे हजारों राहुल गांधी खड़े होंगे"

एक राहुल गांधी को हटाओगे हज़ारों राहुल गांधी खड़े होंगे।     #TwitterBJPseDarGaya

अमरीका में ट्विटर ने 'नफरत फैलने से रोकने' के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प का अकाउंट बंद किया,भारत में ट्विटर ने सरकार के दवाब में विपक्ष की सबसे बडी आवाज़ श्री Rahul Gandhi एवं अन्य अकाउंट पर इसलिए पाबंदी लगायी क्योंकि वो 'नफरत-अन्याय के खिलाफ' आवाज़ उठा रहे थे

आपको बता दें कि कांग्रेस ने दावा किया है कि कांग्रेस के 5000 से ज्यादा अकाउंट ब्लाक किये गये हैं।

इस बीच यूथ कांग्रेस के प्रमुख श्रीनिवास ने अपने ट्विटर अकाउंट का नाम राहुल गांधी रख लिया है और उन्हीं की फोटो भी लगा दी है. प्रियंका गांधी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर राहुल गांधी की फोटो लगा ली है.

पार्टी का आरोप है कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय माकन, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, लोकसभा में पार्टी के व्हिप मणिकम टैगोर, असम कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट लॉक हो गए हैं.

कांग्रेस पार्टी की तरफ से अब ट्विटर इंडिया से बातचीत जारी है. इसमें सीनियर कांग्रेस सांसद ट्विटर से मुद्दा सुलझाने पर बात कर रहे हैं. कांग्रेस की तरफ से ट्विटर को पत्र भी लिखा गया है. पार्टी चाहती है कि इस मुद्दे को जल्द सुलझा लिया जाए.

कांग्रेस की तरफ से लगातार कहा जा रहा है कि ट्विटर ने उनके आधिकारिक हैंडल को लॉक कर दिया है. साथ ही साथ अन्य सोशल मीडिया हैंडल्स (फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब) के लिंक दिए जा रहे हैं, जहां कांग्रेस अपनी बात रख रही है.

Next Story