Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस प्रवक्ता आर पी का आरोप “धरने के नाम पर क़ानून का मखौल उड़ाया डॉ रमन सिंह ने..राजनैतिक रसूख़ का प्रदर्शन कर जाँच को प्रभावित करने का इरादा “

कांग्रेस प्रवक्ता आर पी का आरोप “धरने के नाम पर क़ानून का मखौल उड़ाया डॉ रमन सिंह ने..राजनैतिक रसूख़ का प्रदर्शन कर जाँच को प्रभावित करने का इरादा “
X
By NPG News

रायपुर,24 मई 2021। टूलकिट मसले पर अपराध दर्ज होने के बाद भाजपा के राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत सिविल लाईंस थाने में धरना देने पहुँचे डॉ रमन सिंह के उस प्रदर्शन को कांग्रेस पेंडेमिक एक्ट और धारा 144 का उल्लंघन बताते हुए आरोप लगाया है कि डॉ रमन सिंह ने राजनैतिक रसूख का प्रदर्शन कर जांच को प्रभावित करने का इरादा रखते थे।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आर पी सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है
“डॉ रमन सिंह के ख़िलाफ़ मामला दर्ज है, मंशा साफ़ होती तो अकेले या अधिवक्ता के साथ जाकर पुलिस द्वारा माँगी जानकारी उपलब्ध करा देते, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। राजधानी में धारा 144 लागू है, एपेडेमिक एक्ट लागू है, लेकिन उन्होंने भीड़ एकत्रित कर सारे नियम क़ायदों की धज्जियाँ उड़ाईं, यदि यह भीड़ कोरोना के प्रसार का माध्यम बन गई तो क्या होगा”
आर पी सिंह ने पुलिस को दिए डॉ रमन सिंह के बयान को लेकर भी दावा किया है कि बयान से स्पष्ट है कि डॉ रमन सिंह ने गुनाह स्वीकार लिया है।

Next Story