Begin typing your search above and press return to search.

रायपुर, 22 सितंबर 2021। राजधानी रायपुर में हुई अनाचार की घटना में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता नेत्री की भतीजी बताई जा रही है।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत की थी कि रायपुर का ही रहने वाला युवक ने युवती को शादी न करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इस पर पुलिस हरकत में आई। युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया। युवक इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद नौकरी की तलाश में था। पढ़ाई के दौरान ही वह युवती के संपर्क में आया था।
पता चला है, पुलिस ने अनाचार का मुकदमा कायम कर 20 सितंबर को आनन-फानन में उसे जेल भेज दिया।
Next Story
