Begin typing your search above and press return to search.

गणतंत्र दिवस पर एम्स के रक्तदान शिविर में कांग्रेस नेता नितिन भंसाली ने अपने जीवन का 66वां रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

गणतंत्र दिवस पर एम्स के रक्तदान शिविर में कांग्रेस नेता नितिन भंसाली ने अपने जीवन का 66वां रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
X
By NPG News

रायपुर, 27 जनवरी 2021। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान एम्स रायपुर में मानवसेवा के उद्देश्य से आयोजित रक्तदान शिविर में कांग्रेस नेता नितिन भंसाली ने अपने जीवन का 66वां रक्तदान कर आजादी की लड़ाई में शहीद हुए जवानों ओर देशभक्तों को श्रधांजलि अर्पित की. रक्तदान किये जाने के बाद नितिन भंसाली ने बताया की वे 18 वर्ष की उम्र से नियमित रूप साल में कम से कम 3 बार रक्तदान करते आ रहे है ओर वे बिल्कुल स्वस्थ है. नितिन भंसाली ने बताया की 16 जुलाई 2020 को वे कोविड पॉजिटिव हुए थे जिसमें स्वस्थ होने के बाद उन्होंने कोविड पॉजिटिव मरीज को प्लाज्मा भी डोनेट किया था और अब 6 माह बाद उन्होंने रक्तदान भी किया, नितिन भंसाली ने बताया कि रक्तदान के बाद वे बिल्कुल स्वस्थ महसूस कर रहे है उन्होंने आम जनता ओर खास कर युवाओं से भी नियमित रूप से रक्तदान किये जाने की अपील की है.

रक्तदान शिविर में एम्स रायपुर के डायरेक्टर डॉ.नितिन नागरकर ने रक्तदान हेतु नितिन भंसाली का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया एवं नितिन भंसाली का रक्तदान के क्षेत्र में किये गए कार्य का उदाहरण देते हुए आम जनता एवं युवाओं से स्वस्थ होने पर नियमित रूप से रक्तदान किये जाने की अपील की इस अवसर पर एम्स रायपुर के डिप्टी डायरेक्टर, चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी एवं रक्तदाता उपस्थित थे.

Next Story