Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस नेता का निधन : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता की इलाज के दौरान मौत…. प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था इलाज… नेताओं ने जताया शोक

कांग्रेस नेता का निधन : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता की इलाज के दौरान मौत…. प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था इलाज… नेताओं ने जताया शोक
X
By NPG News

रायपुर 30 सितंबर 2020। कांग्रेस नेता इंदरचंद धाड़ीवाल का आज दोपहर निधन हो गया। पिछले कुछ दिन से अस्वस्थ होने की वजह से वो सक्रिय राजनीति से दूर थे। रायपुर जिला कांग्रेस के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे इंदरचंद धाड़ीवाल को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हुआ है।

रायपुर जिला शहर के अध्यक्ष रहे इंदरचंद धाड़ीवाल कोरोना पीड़ितों के लिए कुछ महीने पहले ही 1 लाख रुपये की सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराया था। राजनीति के साथ-साथ वो कारोबारी के तौर पर भी काफी चर्चित थे। इधर कांग्रेस नेता इंदरचंद धाड़ीवाल के निधन पर कांग्रेस के कई नेताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।

Next Story